{"_id":"591dd8f84f1c1bdb30f227be","slug":"bageshwar-dfo-dies-from-brain-hemorrhoea","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेन हेमरेज से बागेश्वर के डीएफओ का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेन हेमरेज से बागेश्वर के डीएफओ का निधन
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 18 May 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
डीएफओ की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
ब्रेन हेमरेज से बागेश्वर के डीएफओ एमबी सिंह का निधन हो गया। पिछले एक सप्ताह से उनका उपचार हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। 52 वर्षीय डीएफओ अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियां और एक पुत्र को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
मूल रूप से यूपी के प्रतापगढ़ के रहने वाले स्व. सिंह 1998 से 2001 तक बागेश्वर वन प्रभाग में उप प्रभागीय वनाधिकारी रहे। इसके बाद 2014 में डीएफओ बने। एक सप्ताह पूर्व उनको ब्रेन हेमरेज होने पर हल्द्वानी ले जाया गया था। जहां पर उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। बागेश्वर वन प्रभाग में आयोजित एक शोक सभा में दो मिनट का मौन धारण कर उनको श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
बेहद मिलनसार और उनके कार्यों को देखते हुए हर्बल गार्डन का नाम उनके नाम पर रखने का निर्णय लिया गया। शोक सभा में प्रभागीय वनाधिकारी आरसी शर्मा, एसडीओ एसएन त्रिपाठी, वन क्षेत्राधिकारी नारायण दत्त पांडे, शशि देव, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी टीएस परिहार आदि उपस्थित थे। डीएफओ के निधन पर कपकोट में भी वन कर्मियों ने गहरा दुख जताया है। रेंजर भुवनेश कुमार पंत, गजेंद्र सिंह, शंकर दत्त, प्रताप सिंह आदि ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन