फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar Closed By Traders

बाहरी व्यापारियों को दुकान आवंटित करने के विरोध में बागेश्वर बाजार बंद रहा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bageshwar Closed By Traders
शनिवार को बंद के दौरान बागेश्वर बाजार। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर नगर व्यापार मंडल ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बाहरी व्यापारियों को देवी महोत्सव के दौरान नगर के नुमाइशखेत में दुकान आवंटित करने के विरोध में बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने नुमाइशखेत मैदान में धरना देने के साथ ही प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नगरपालिका ने नुमाइशखेत मैदान में हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट और ग्रामोद्योग से संबंधित अस्थायी दुकान लगाने की अनुमति दी है। दुकान आवंटन की जानकारी मिलने के बाद से नगर के व्यापारी गुस्साए हैं। शनिवार को नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में बाजार बंद सफल रहा। लोग चाय-पानी के लिए तरस गए। दवा और सब्जी की दुकानों को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद रहे।
विज्ञापन

व्यापारियों ने नुमाइशखेत मैदान में धरना देकर प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि नवरात्र पूजा धार्मिक आयोजन है। धार्मिक आयोजन को व्यापारिक आयोजन बनाने की कोशिश की जा रही है, जो गलत है। उन्होंने कहा कि बाहरी व्यापारियों की दुकानें लगने से बागेश्वर के व्यापारियों का अहित होगा। व्यापारी कोरोना काल में काफी प्रभावित रहे हैं। अब बाजार में कुछ तेजी आई है। बाहरी व्यापारियों की दुकानें लगने से नगर के व्यापारियों के हित प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष हेम जोशी, महिला उपाध्यक्ष इंदु चौधरी, सचिव पुष्कर किरमोलिया, कोषाध्यक्ष जगदीश कार्की, सह सचिव राहुल साह, संरक्षक नवीन लाल साह, पूर्व अध्यक्ष हरीश सोनी आदि थे। इधर, व्यापारी नेताओं ने एसडीएम से मुलाकात कर विरोध जताया। अल्मोड़ा के व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने बागेश्वर के व्यापारियों के आंदोलन को समर्थन दिया है।

दुर्गा पूजा, देवी पूजा, रामलीला कमेटी ने जताया विरोध
बागेश्वर। बाहरी व्यापारियों को दुकान आवंटित करने का नगर देवी पूजा, दुर्गा पूजा कमेटी के साथ ही रामलीला कमेटी ने भी विरोध किया है। दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बृजकिशोर वर्मा, देवी पूजा कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत मलड़ा, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कंचन साह के नेतृत्व में लोगों ने एसडीएम हर गिरि से मुलाकात कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन को व्यापारिक मेले का रूप नहीं दिया जाना चाहिए। कहा कि दुकानों का आवंटन निरस्त नहीं हुआ तो देवी, दुर्गा पूजा महोत्सव के साथ ही रामलीला को स्थगित कर दिया जाएगा। संवाद
बाहरी व्यापारियों का सामान उतरने से रोका
बागेश्वर। बाजार बंदी के दौरान नुमाइशखेत मैदान में पिकप से बाहरी व्यापारियों का सामान उतरने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही व्यापारियों का हुजूम मौके पर पहुंच गया। व्यापारियों ने काफी देर तक सामान नहीं उतरने दिया। वाहन को वापस कराया।
स्थानीय व्यापारियों को दी जाएगी प्राथमिकता
बागेश्वर। व्यापारियों के आंदोलन को देखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल की अध्यक्षता में हुई सभासदों की बैठक में तय हुआ कि नुमाइशखेत मैदान में लगने वाले अस्थायी बाजार में स्थानीय व्यापारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। तय हुआ कि बाहरी व्यापारियों को हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, ग्रामोद्योग से संबंधित सामान बेचने की अनुमति दी गई है। यदि बाहरी व्यापारियों ने इससे इतर सामान बेचा तो सामान जब्त कर लिया जाएगा। बैठक में सभासद धीरेंद्र परिहार, नीमा दफौटी, प्रेम सिंह, नवीन चंद्र, कैलाश चंद्र, नीमा ड्याराकोटी, बबीता पांडे, रूपा देवी, विक्की सुयाल मौजूद थे। उधर, सभासद नीतेश वर्मा ने बयान जारी कर बाहरी व्यापारियों को दुकान आवंटित करने का विरोध किया है। संवाद

एसडीएम ने मेला पूर्ववत मनाने के आदेश दिए
बागेश्वर। एसडीएम हर गिरी ने नवरात्र मेला, रामलीला को पूर्व की भांति मनाने के आदेश जारी किए हैं। उनका कहना है कि विगत वर्षों की भांति धार्मिक आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रति नगरपालिका के ईओ, व्यापार मंडल, दुर्गा पूजा, देवी पूजा कमेटी और रामलीला कमेटी को दे दी गई है। संवाद
...कालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed