फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar can become a problem for the two seats BJP rebel

बागेश्वर की दोनों सीटों में भाजपा के लिए मुसीबत बन सकते हैं बागी

Wed, 18 Jan 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Wed, 18 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
 बागेश्वर और कपकोट सीट में टिकट बंटवारे के बाद शुरू हुई बगावत भाजपा के लिए मुसीबत बन सकती है। पार्टी और मोर्चा की जिला अध्यक्षों और दो महामंत्रियों के साथ ही लगभग डेढ़ दर्जन पदाधिकारियों के इस्तीफा देने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यदि दोनों सीटों से नाराज कार्यकर्ता निर्दलीय रूप से चुनाव मैदान में उतरे तो पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन



बागेश्वर की सुरक्षित विधानसभा सीट से सिटिंग विधायक चंदन राम दास को टिकट मिलने के बाद इस्तीफा देने वाली भाजपा की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा दीपा आर्या निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ने के लिए अपने समर्थकों के साथ विचार विमर्श कर रही हैं। इस सीट में वह चुनाव मैदान में उतरी तो भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। वर्ष 2007 के चुनावों में बागेश्वर सीट में भाजपा के चंदन राम दास, कांग्रेस के राम प्रसाद टम्टा से 5890 मतों के अंतर से जीते थे। 2012 के चुनावों में यह अंतर सिमटकर 1911 पर पहुंच गया।
विज्ञापन



 उधर कपकोट सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज भूपेश उपाध्याय ने प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पद से इस्तीफा देने के बाद निर्दलीय रूप से चुनाव मैदान में उतरने का एलान किया है। भूपेश अपने समर्थकों के साथ पिछले एक साल से क्षेत्र में काफी सक्रिय रहे हैं। उनको पूरी कार्यकारिणी के साथ इस्तीफा देने वाली भाजपा की जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट का भी समर्थन है। भाजपा ने कपकोट सीट पर पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत भौर्याल पर भरोसा जताते हुए चुनाव मैदान में उतारा है। कार्यकर्ताओं की बगावत भाजपा के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकती है। इस सीट में 2012 के चुनावों में पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत भौर्याल को कांग्रेस के ललित फर्स्वाण से 1339 मतों से हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed