{"_id":"5ee281a0597dd8ed1c6b583e7b1f11b4","slug":"bageshwar-bothering-people-in-the-wine-ovrreting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में शराब की ओवररेटिंग से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में शराब की ओवररेटिंग से लोग परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
Updated Sun, 26 Apr 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी से शराब की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर महिलाएं सड़कों पर उतरीं। इसके बावजूद शराब की दुकान वहीं पर खुली। अब आंदोलन शांत होते ही शराब की ओवररेटिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
भराड़ी में शराब की दुकान को हटाने की मांग लेकर कई दिनों तक आंदोलन हुआ। इसके लिए दूरदराज के गांवों की महिलाएं कामकाज छोड़कर सड़कों पर आईं। कुछ दिनों तक उठा शोर अचानक बंद हो गया। अब शराब की दुकान उसी स्थान पर खुल गई, जहां पहले से थी जबकि शराब की दुकान बाजार से हटाने की मांग की जा रही थी। इतना ही नहीं अब लोग महंगी दरों पर शराब बिकने की शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि देसी, विदेशी शराब छपे मूल्य से महंगी बिक रही है। उन्होंने भारी विरोध के बावजूद उसी स्थान पर शराब की दुकान खुलने पर सवाल उठाते हुए शराब विकेताओं की मनमानी पर रोक लगाने की मंाग की है। उन्होंने कहा कि शराब की ओवररेटिंग बंद नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इनमें कपकोट क्षेत्र पंचायत सदस्य तारा सिंह कपकोटी, शेर सिंह ऐठानी, मदन गड़िया, पूरन दानू आदि शामिल हैं।
विज्ञापन