{"_id":"978c526569ce8ae8ffb5dfee12693370","slug":"bageshwar-anshan-and-filtered-encompass-kapkot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर, कपकोट में अनशन और छानी में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर, कपकोट में अनशन और छानी में धरना
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/कपकोट/छानी (बागेश्वर)।
Updated Mon, 03 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानदेय में वृद्धि समेत कुछ सात मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का बागेश्वर, कपकोट में चल रहा क्रमिक अनशन और छानी में धरना रविवार सातवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
यहां हुई सभा में वक्ताओं ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप मढ़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वह वृद्ध पोषण योजना टेक होम राशन (टीएचआर) और नौनिहालों का वजन रिपोर्ट का बहिष्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
आंदोलन स्थल बाल विकास परियोजना कार्यालय बागेश्वर के प्रांगण में किरन साह, गोविंदी, रजनी टम्टा, बसंती देवी और सरिता टम्टा बैठी। सभा की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष जानकी ऐठानी ने की।
विज्ञापन
उधर बाल विकास परियोजना कार्यालय कपकोट के प्रांगण में क्रमिक अनशन मेें रविवार को खष्टी जोशी, प्रेमा भट्ट, नंदा धर्मशक्तू, खिमुली गोस्वामी और लीला टम्टा बैठी। उधर छानी में मुन्नी देवी, पूरन देवी, लीला देवी, राधा देवी और सावित्री देवी बैठी।