{"_id":"6223b19ca606b9220f715afd","slug":"bad-road-in-kanda-bageshwar-news-hld455578294","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ महीने से कांडा तहसील कार्यालय के पास दरकी सड़क की नहीं हुई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ महीने से कांडा तहसील कार्यालय के पास दरकी सड़क की नहीं हुई मरम्मत
विज्ञापन
बागेश्वर के कांडा में इस तरह दरका है एनएच। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा (बागेश्वर)। राष्ट्रीय राजमार्ग न केवल जिला मुख्यालय में बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बदहाली का दंश झेल रहा है। कांडा तहसील कार्यालय के पास एनएच करीब आठ माह से क्षतिग्रस्त पड़ा है। अब तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई है।
जुलाई 2021 में कांडा तहसील कार्यालय के पास एनएच का करीब 10 मीटर हिस्सा दरक गया था। सड़क की मरम्मत अब तक नहीं हुई है। सड़क दरकने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की चौड़ाई भी कम हो गई है। वाहन संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इतना लंबा अंतराल बीतने के बाद भी एनएच डिवीजन रानीखेत सड़क की मरम्मत नहीं कर पाया है। एनएच को सड़क की मरम्मत के लिए बजट की दरकार है। इलाके के लोग लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के सामने भी मामला उठाया जा चुका है, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन
कांडा तहसील कार्यालय के पास सड़क काफी बड़े हिस्से में क्षतिग्रस्त है। सड़क की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलते ही सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।
महेंद्र कुमार ईई एनएच डिवीजन रानीखेत