फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bad Road in Kanda

कांडा-मंतोली, पौषा-चंतोला सड़क की गत खराब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bad Road in Kanda
गड्ढों से पटी कांडा-मंतोली सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कांडा (बागेश्वर)। कांडा-मंतोली सड़क बदहाल है। क्षेत्र की चंतोला-पौसा सड़क की हालत भी दयनीय हो गई है। बरसात में इन सड़कों की हालत और खराब होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने इन्हें जल्द सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात से पहले बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने पर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। कांडा-मंतोली सड़क में कई जगह पर गड्ढे हैं। वाहन संचालन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि राहगीरों को पैदल चलने में भी दिक्कत हो रही है। सड़क पर दोपहिया वाहन रपटने से कई लोग जख्मी हो चुके हैं। हल्की सी बारिश होने पर सड़क आवाजाही के लायक नहीं रहती है। वहीं, नरगोली क्षेत्र के लोगों ने लोनिवि कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। बताया कि चंतोला-पौसा-बेड़ीनाग सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। नालियां न बनने से बारिश का पानी सड़क में बहता है। इससे सड़क को अधिक नुकसान हो रहा है। लोगों ने सड़क का निरीक्षण कर सुधारीकरण की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान गीता देवी, सतीश उप्रेती, गोपाल राम, लक्ष्मी देवी, जानकी देवी, इंदु देवी, गंगा देवी, गोविंद कुमार आदि थे। वहीं लोनिवि खंड के ईई केके तिलारा कांडा-मंतोली सड़क की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। निरीक्षण के बाद पौषा-चंतोला सड़क भी सुधारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed