फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bad Road in Bageshwar-Kausani

सड़क पर बने गड्ढे पार कर पूरा हो रहा कौसानी तक का सफर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bad Road in Bageshwar-Kausani
दुर्दशा:कौसानी से बैजनाथ आने वाली सड़क पर पड़े गड्ढे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कौसानी। सड़क की बदहाली से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौसानी तक पहुंचना कष्टदायी साबित हो रहा है। सड़क पर सैकड़ों गड्ढे बने हुए हैं। बैजनाथ से कौसानी तक 18 किमी हिस्से में सवारियों को झटके खाने पड़ रहे हैं। सड़क की दुर्दशा पर्यटकों का मोह भंग कर रही है। इसका असर पर्यटन व्यवसाय पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

लंबे समय से कौसानी-बैजनाथ मोटरमार्ग की हालत में सुधार नहीं किया गया है। पर्यटकों के साथ आम लोगों के लिए भी यह मार्ग परेशानी का कारण बना हुआ है। कई वर्षों से इस मोटर मार्ग की हालत में सुधार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले का पर्यटन व्यवसाय इससे बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मार्ग पर जान जोखिम में डालकर वाहनों का संचालन हो रहा है। गड्ढों के कारण माल से भरे बड़े वाहन झोंक मार रहे है। मार्ग में कई जगहों पर दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। बारिश के दौरान सड़क तलैया बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर कई जगह मलबा आया है। कौसानी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी ने बताया कि लंबे समय से कौसानी-बैजनाथ मोटरमार्ग खस्ताहाल है। मार्ग पर कई जगह गड्ढे बने हैं जिन्हें संबंधित विभाग की ओर से नहीं भरा जा रहा है और न ही मार्ग पर डामरीकरण किया जा रहा है।
इससे पर्यटन स्थल कौसानी की छवि भी धूमिल हो रही है। बाहर से आने वाले पर्यटकों पर इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। उन्होंने कौसानी-बैजनाथ मोटर मार्ग को जल्द सुधारने की मांग की है।

कौसानी-बैजनाथ सड़क पर 15 सितंबर से गड्ढे भरने का काम किया जाएगा। वर्षाकाल बीतने के बाद सड़क पर हॉटमिक्स किया जाएगा। संजय कुमार पांडेय, ईई, लोनिवि बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed