फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bad BSNL in Bageshwar

बीएसएनएल की संचार सेवा से लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bad BSNL in Bageshwar
बागेश्वर/कपकोट। बागेश्वर जिले में उपभोक्ता बीएसएनएल की सेवाओं से परेशान हो गए हैं। कपकोट में शनिवार की शाम से कंपनी की संचार सेवा ठप है। जिला मुख्यालय में कई स्थानों पर बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन

कपकोट में शनिवार शाम करीब चार बजे से एक बार फिर बीएसएनएल की सेवा जवाब दे गई। बीएसएनएल की संचार सेवा में आए दिन खराबी आने से लोगों में रोष है। सभासद तनुज तिरुवा, सामाजिक कार्यकर्ता महिमन सिंह कपकोटी का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन बीएसएनएल की संचार सेवा बाधित हो जाती है। कई बार कंपनी के अधिकारियों के सामने मामला उठाया जा चुका है लेकिन सेवा में सुधार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर जिला मुख्यालय में ब्रॉडबैंड सेवा बाधित होने से मीडिया संस्थानों के साथ ही अन्य उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीएसएनएल के कार्यालय फोन करने पर कहा गया कि ब्रॉडबैंड सेवा दुरुस्त है लेकिन जब ब्रॉडबैंड सेवा न चलने की बात बताई तो कर्मचारी भेजने की बात कही गई लेकिन खामी दूर करने के लिए कोई कर्मचारी नहीं आया। बीएसएनएल के अधिकारी, कर्मचारियों के रवैये को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed