फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Back to Home in Bageshwar

31 बसों और टैक्सियों में बागेश्वर पहुंचा प्रवासियों का रेला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Back to Home in Bageshwar
बागेश्वर में रविवार को बाहरी प्रदेशों से पहुंचे लोगों का हुजूम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर में शनिवार की रात और रविवार को रोडवेज और केमू की 31 बसों, निजी वाहनों और टैक्सियों से 1100 से अधिक लोग दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, देहरादून आदि से बागेश्वर लाए गए। व्यवस्था बनाने में पुलिस, प्रशासन कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। प्रवासियों का हुजूम उमड़ने से सोशल डिस्टेंसिंग की भी खूब धज्जियां उड़ीं।
विज्ञापन

बाहर से आने वाले लोगों के लिए प्रशासन ने जिला मुख्यालय के बिलौना स्थित रोडवेज स्टेशन में स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की है। स्टेशन के पास स्थित एक निजी स्कूल परिसर में वाहन खड़े करने और स्कूल के भवन में घर लौट रहे प्रवासियों के रुकने का इंतजाम किया है। यहीं पर बाहर से आने वाले लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। स्वास्थ्य जांच के बाद वाहनों से उन्हें घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है। बाहर से लौट रहे लोगों को सरकार की ओर से मुफ्त यात्रा कराई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 11 बजे से बसों के बागेश्वर पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ, जो रविवार शाम तक जारी था। सुबह स्कूल परिसर में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। घर जाने की जल्दी में लोग रजिस्ट्रेशन के कराने के लिए उमड़ पड़े। इस होड़ में बाहर से लौटे लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। पुलिस के अधिकारी और जवान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए लगातार कहते रहे लेकिन यह सारे प्रयास नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के वाहन पर टूट पड़े लोग
बागेश्वर। शनिवार की रात से बसों में बैठे लोग खाने-पीने का इंतजाम न होने से परेशान रहे। इस पर प्रवासियों ने रविवार सुबह नाराजगी भी जताई। सुबह करीब नौ बजे पूर्ति विभाग ने प्रवासियों के लिए पानी और बिस्कुट मंगवाया। ये लोग पानी, बिस्कुट लाने वाले वाहन पर टूट पड़े। दोपहर में पूर्ति विभाग ने प्रवासियों को भोजन पैकेट और बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था की।
प्रवासियों की व्यवस्था के लिए 8 टीमें 24 घंटे काम कर रही हैं। बाहर से लौट रहे लोगों के लिए हल्द्वानी में भी हेल्थ डेस्क बनाया गया है। हल्द्वानी में 4 जिला स्तरीय अधिकारी और 6 पुलिस कर्मी तैनात हैं। बागेश्वर में बाहर से लौटे लोगों को सघन जांच के बाद ही होम क्वारंटीन अथवा स्कूल भवन आदि में सुविधायुक्त क्वारंटीन के लिए भेजा जा रहा है। होम क्वारंटीन किए गए लोगों की कड़ी निगरानी की जा रही है।

- रंजना राजगुरु, जिलाधिकारी बागेश्वर
बाहरी से लौट रहे 5 लोगों को किया संस्थागत क्वारंटीन
बागेश्वर। बाहरी प्रदेशों से लौट रहे पांच लोगों को बागेश्वर के संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया है। संस्थागत क्वारंटीन के सह प्रभारी डॉ. एजल पटेल ने बताया कि इस समय संस्थागत क्वारंटीन में 11 लोग हैं। इनमें से 3 लोग 7 मई और 2 लोग 8 मई को रखे क्वारंटीन में लाए गए। सभी का स्वास्थ्य सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed