फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bacheshwar district's sports stadium will be built in the village.

खोली गांव में बनेगा बागेश्वर जिले का खेल स्टेडियम

Thu, 23 Nov 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Thu, 23 Nov 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
Bacheshwar district's sports stadium will be built in the village.
प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण करते क्रीड़ा अधिकारी। - फोटो : amar ujala

सीएम की घोषणा के बाद बागेश्वर में खेल स्टेडियम बनने की उम्मीद जग गई है। इसके लिए खेल विभाग ने खोली गांव में 230 नाली भूमि का चयन किया है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्दी ही यहां के खिलाड़ियों को स्टेडियम की सुविधा मिलेगी। कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देने वाले बागेश्वर में एक खेल स्टेडियम तक नहीं है।

विज्ञापन


खेल की गतिविधियां डिग्री कॉलेज के मैदान में होती हैं। ऐसे में क्रीड़ा विभाग का इंडोर खेलों में ही अधिक जोर रहता है। स्टेडियम के निर्माण के लिए पूर्व में चयनित भूमि के नदी किनारे होने के कारण और 2013 मेें आई आपदा के बाद इस जमीन को निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद खेल विभाग को कहीं भी स्टेडियम निर्माण के लिए जगह नहीं मिली।
विज्ञापन


अब विभाग ने स्टेडियम निर्माण के लिए खोली गांव में 230 नाली जमीन का चयन किया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया ने बताया कि स्टेडियम निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं। भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। बहुउद्देश्यीय सभागार के लिए राज्य सेक्टर से 8.76 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। 2012 से अटके ताइक्वांडो हॉल का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। उम्मीद है कि अगले साल से ताइक्वांडो खिलाड़ी इस हॉल में प्रशिक्षण ले सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed