फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Baba Bagnath Group won women's Holi competition

Bageshwar News: बाबा बागनाथ ग्रुप ने जीती महिला होली प्रतियोगिता

Tue, 26 Mar 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 26 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Baba Bagnath Group won women's Holi competition

विज्ञापन
बागेश्वर। लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप ने महिला होली गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में बाबा बागनाथ ग्रुप की टीम विजेता और बालाजी महिला होली ग्रुप नदीगांव की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम में शामिल लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।


नुमाइशखेत मैदान में आयोजित होली प्रतियोगिता की थीम मतदान का रंग सर्वोत्तम रंग रखी गई थी। प्रतियोगिता में भागीदारी कर रहीं महिला होल्यारों ने खड़ी और बैठकी होली गीत गाए। महिलाओं ने स्वांग रचाकर हास्य विनोद का रंग भी भरा। स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी कैलाश प्रकाश चंदोला और आलोक पांडेय ने महिला होल्यारों से लोकसभा चुनाव में अपने घरों से निकल कर शत-प्रतिशत मतदान करने और आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्हें बिना किसी भय और प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक उमेश साह, डॉ. राजीव जोशी और हिमांशु चौबे थे। कार्यक्रम में रेडक्रॉस के प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक, चेयरमैन रेडक्राॅस संजय साह जगाती, डॉ. हरीश दफौटी, उमेश चंद्र जोशी, कन्हैया वर्मा, जगदीश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed