फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ayushman cards are not being made for one month, people are worried

Bageshwar News: एक महीने से नहीं बन रहे आयुष्मान कार्ड, लोग परेशान

Thu, 19 Jun 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 19 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ayushman cards are not being made for one month, people are worried
सीएचसी कपकोट के आयुष्मान कक्ष में लटका ताला। संवाद
गरुड़ (बागेश्वर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में एक महीने से आयुष्मान कार्ड बनाने का काम बंद है। ऑपरेटर के नहीं होने से लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। दूरदराज से आने वाले लोगों को अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गरुड़ विकासखंड की करीब एक लाख से अधिक की आबादी के एकमात्र सीएचसी में दूरस्थ गांवों से भी लोग इलाज कराने और आयुष्मान कार्ड बनवाने आते हैं। छत्यानी, मजकोट, पय्या, भिटारकोट, लखनी, लाहुरघाटी के गांवों से आने वालों का पूरा दिन निकल जाता है। रुपये और समय की बर्बादी के बाद भी कार्ड नहीं बनने से लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। समीपवर्ती लोग जिला अस्पताल जाने को मजबूर हैं। कविता देवी, गीता देवी, मीरा देवी, सुंदर सिंह, मोहन सिंह आदि ने अस्पताल प्रशासन से जल्द समस्या के निदान की मांग की है। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव पांगती ने बताया कि ऑपरेटर नहीं होने से कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। ऑपरेटर आने के बाद ही लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed