फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Award winners in bageshwar

विजेता बच्चे पुरस्कृत

Sun, 11 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 11 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Award winners in bageshwar
विजेता बच्चे पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण की ओर से ऊर्जा संरक्षण विषय पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। भाषण में मनीष और निबंध प्रतियोगिता में आकाश को पहला स्थान मिला। इस प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को ऊर्जा संरक्षण दिवस के मौके पर 14 दिसंबर को पुरस्कार बांटे जाएंगे। 

विज्ञापन


भाषण प्रतियोगिता में राइंका बागेश्वर के मनीष कुमार, राजीव नवोदय विद्यालय बहुली की कल्पना, राइंका कांडा के मनीष पांडे, निबंध प्रतियोगिता में विवेकानंद इंटर कालेज की राधा तिवारी,  सरस्वती शिशु मंदिर की दिव्या तिवारी, चित्रकला प्रतियोगिता में राउमावि बिलौना के मनीष कुमार, सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल बागेश्वर की पूजा और सैनिक हाईस्कूल की प्रिया पालनी क्रमश: पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं के निर्णायक बीएड प्रशिक्षु शिक्षक सुमित बिष्ट, भरत धामी, गंगा सिंह, अंजलि, मनीषा बिष्ट, अपर्णा जोशी, रेणुका मेहरा, खीमानंद रहे। इन प्रतियोगिताओं में राबाइंका ऐठांण, राबाइंका बागेश्वर, सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल बागेश्वर, राउमावि करालापालड़ी, राइंका मैगड़ीस्टेट, राबाइंका पुरड़ा, राजीव नवोदय विद्यालय बहुली, सैनिक हाईस्कूल बागेश्वर, राइंका सलानी, विवेकानंद इंटर कॉलेज बागेश्वर, विमोजो स्मारक राइंका बागेश्वर, राउमावि बिलौना आदि स्कूलों के लगभग 160 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। समन्वयक दीप चंद्र जोशी ने बताया कि पहले दूसरे, तीसरे स्थान पर रहने वाले बच्चों को ऊर्जा संरक्षण दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed