{"_id":"57852e884f1c1ba55313e2d2","slug":"atal-model-village-for-five-days-without-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल आदर्श गांव में पांच दिन से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल आदर्श गांव में पांच दिन से बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल आदर्श गांव भंडारी गांव में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर गत चार दिन पहले खराब हो गया था। ट्रांसफार्मर के नहीं बदले जाने से ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही है। बिजली के बगैर बच्चों की पढ़ाई खासी प्रभावित हो गई है। शाम होते ही गुलदार गांव में धमक जा रहा है। ग्रामीणों ने यूपीसीएल से ट्रांसफार्मर शीघ्र बदलने को कहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर गत चार दिन पहले खराब हो गया था। यूपीसीएल को गांव में बिजली नहीं होने की सूचना देने पर भी
नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। बिजली के तार भी कई जगह काफी नीचे तक झुके हैं उन्हें भी नहीं कसा जा रहा है। कई जगह पेड़ों की टहनियां भी बिजली के तारों के ऊपर आ गई हैं। इससे करंट फैलने का भय बना है। बीडीसी सदस्य कुंदन बोरा, सोहन भंडारी, लछम सिंह रौतेला, नारायण सिंह, कृष्णा बोरा, महेश रावत, जगदीश सिंह, धन सिंह बोरा ने यूपीसीएल से ट्रांसफार्मर शीघ्र बदलने की मांग की है।
विज्ञापन
यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि अल्मोड़ा से ट्रांसफार्मर मंगाया गया है शीघ्र बदलवा दिया जाएगा।