फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Atal Adarsh ??Vidyalaya to become six inter colleges in Bageshwar

बागेश्वर के छह इंटर कॉलेज बनेंगे अटल आदर्श विद्यालय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Atal Adarsh ??Vidyalaya to become six inter colleges in Bageshwar
बागेश्वर। सरकार की निजी स्कूलों को टक्कर देने की योजना के तहत जिले के छह इंटर कॉलेज अटल आदर्श स्कूल बनेंगे। इन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय ने बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट के दो-दो राजकीय इंटर कॉलेजों का चयन कर सूची विद्यालयी शिक्षा निदेशालय को भेज दी है।
विज्ञापन

प्रदेश में सरकार 190 सरकारी इंटर कॉलेजों को आदर्श स्कूल बनाने जा रही है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने रविवार को वर्चुअल क्लास के माध्यम से प्रदेशभर के शिक्षाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। प्रत्येक विकासखंड में दो आदर्श स्कूल बनाने के लिए राजकीय इंटर कॉलेजों की सूची मांगी गई। शिक्षा मंत्री ने स्कूलों की स्थिति, जमीन की उपलब्धता, शिक्षकों की संख्या और छात्र-छात्राओं की संख्या के बारे में जानकारी ली। शिक्षा मंत्री ने चयनित राजकीय इंटर कॉलेजों में सभी प्रकार की सुविधाएं पूरी करने के लिए कहा। उन्होंने चयनित स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि अटल आदर्श स्कूल के लिए बागेश्वर विकासखंड से राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला और सानिउडियार, गरुड़ विकासंखंड से राजकीय इंटर कॉलेज अमस्यारी और मेगणीस्टेट, कपकोट विकासखंड से राजकीय इंटर कॉलेज कन्यालीकोट और राजकीय इंटर कॉलेज स्यांकोट का चयन किया गया है। बताया कि इन स्कलों को बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता के कारण चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed