फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Assessing the damage in the villages

तहसीलदार, पटवारियों ने किया गांवों में क्षति का आकलन

Sun, 29 May 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Sun, 29 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Assessing the damage in the villages
गरुड़ में क्षति का जायजा लिया - फोटो : अमर उजाला

गरुड़ (बागेश्वर)। तहसीलदार बहादुर सिंह कुमल्टा और राजस्व पुलिस कर्मियों ने दूर दराज के गांवों का दौरा कर क्षति का आकलन किया। इनमें अणां, गैरेलख, माल्दे, डंगोली, लखनी, रियूनी लखमार, गागरीगोल,  वज्यूला, बिनखोली, गलई, तिलसारी, मटे, नरग्वाड़ी, देवनाई, पोखरी, कोहिना आदि गांव शामिल हैं। तहसीलदार ने कहा कि हर प्रभावित परिवार को अधंड़ और बारिश से हुई क्षति का मुआवजा दिया जाएगा। निरीक्षण में कानूनगो गोपाल सिंह बिष्ट, पटवारी देश दीपक वर्मा, बीसी लोहुमी, मधन सिंह बिष्ट, दयाल मिश्रा आदि थे। 

विज्ञापन


गरुड़ (बागेश्वर)। विधायक चंदन दास ने गरुड़, बागेश्वर, काफलीगैर के तहसीलदारों और पटवारियों से विगत दिनों हुई बारिश और अंधड़ से हुई क्षति की रिपोर्ट तत्काल तैयार करने को कहा है। विधायक ने कृषि विभाग और उद्यान विभाग के अधिकारियों से बारिश और अंधड़ से बागानों और फसल क्षति का तत्काल मूल्यांकन करने को कहा है। विधायक ने बारिश के सीजन के मद्देनजर गोमती और लाहुर घाटी के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानदारों को तीन माह का अग्रिम रसद उपलब्ध कराने को कहा है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed