फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Assemblyman Das heard the man Issues

विधायक दास ने सुनी जनसमस्याएं

Fri, 29 Jan 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Fri, 29 Jan 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन

विधायक चंदन दास ने चनोली और थापल गांव में चौपाल में जनसमस्याएं सुनीं। विधायक ने पीएमजीएसवाई के तहत निर्माणाधीन गागरीगोल-चनोली-नरग्वाड़ी-तिलसारी मोटर मार्ग की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई। कहा कि निर्माण एजेंसी ने कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं किया तो मैं डीएम कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दूंगा।

विज्ञापन


विधायक दास बृहस्पतिवार को थापल चनोली गांव भाजपा कार्यर्ताओं के साथ पहुंचे। उन्होंने चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अधिकांश लोगों ने निर्माणाधीन मोटर मार्ग की गुणवत्ता पर सावाल उठाए। ग्रामीणों ने विधायक को विकास कार्यों के लिए हर संभव सहयोग देने वादा किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने थापल में विधायक निधि से मंदिर सुंदरीकरण के लिए धन देने पर विधायक का आभार जताया। विधायक दास ने चौपाल से लौटने के बाद बताया कि निर्माणाधीन चनोली मोटर मार्ग की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कार्य की गुणवत्ता में निर्माण एजेंसी सुधार नहीं लाएगी तो मैं डीएम कार्यालय के समाने धरने पर बैठूंगा।  वहां जिपं सदस्य शिव सिंह बिष्ट कैलाश नयाल,भुवन चंद्र,घनश्याम जोशी, राम सिंह, देवंद्र सिंह आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed