बागेश्वर। गरुड़ ब्लॉक के जाख-दाड़िमखेत दो किमी मोटर मार्ग पर एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से सोलिंग और डामरीकरण का कार्य शुरूहो गया है। विधायक चंदन राम दास ने शुभारंभ के मौके पर कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग इसकी मांग कर रहे थे। उन्होंने लाहुर घाटी के संचार सुविधा से वंचित चार ग्राम सभाओं को निशुल्क वाईफाई सेवा की सौगात भी दी।
इधर, स्थानीय लोगों ने विधायक और सीएम का आभार जताया। वहीं, विधायक ने लाहुर घाटी के नौकानाखुमटिया, छानीसेरा, जाख और बैगांवकालारौ गांवों में एक साल के लिए निशुल्क वाई-फाई सेवा की शुरुआत भी की। उन्होंने कहा कि जल्द ही डनेरा और बांसबजार में भी वाई-फाई सेवा शुरू की जाएगी। वहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, जिपं सदस्य गोपाल सिंह किरमोलिया, मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, महामंत्री डीके जोशी आदि थे।