फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ASI Team Inspects Bagnath Temple

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने कार्यों में देरी पर पुरातत्व विभाग की टीम के सामने जताई नाराजगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
ASI Team Inspects Bagnath Temple
बागेश्वर के बागनाथ धाम में हो रहे निरीक्षण कार्य का निरीक्षण करती पुरातत्व विभाग की टीम। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पुरातत्व विभाग की टीम ने बागनाथ मंदिर में चल रहे सौंदर्यीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। मंदिर कमेटी ने तय सीमा में निर्माण कार्य न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि कई तारीख तय करने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं। इससे मंदिर में अव्यवस्था फैल रही है।
विज्ञापन

सोमवार को अल्मोड़ा के क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में पुरातत्व विभाग की टीम ने बागनाथ मंदिर परिसर में 1.3 करोड़ की लागत से चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान बागनाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल ने मंदिर के सौंदर्यीकरण का काम कार्य धीमा होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि फरवरी 2021 में निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन फरवरी 2022 आ गया है और कार्य अपूर्ण है। कालभैरव मंदिर की छत नहीं बनी है। संग्रहालय, कालभैरव मंदिर में विद्युतीकरण का काम अधूरा पड़ा है। डीएम ने 30 नवंबर 2021 तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद समय पर कार्य नहीं हुआ। कार्य पूर्ण न होने से मंदिर परिसर में अव्यवस्था फैल रही है। जनवरी 2022 से कार्य बंद पड़ा हुआ है। इधर, चौहान ने कहा कि कोरोना के कारण भी काम में बाधा पहुंची है। ग्रामीण विकास विभाग के ईई वर्तमान में अवकाश में हैं। उनसे बात हुई है। जल्द ही कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed