{"_id":"65ac14ebbdb714ef760a1fd9","slug":"artists-and-students-tied-the-knot-with-jhoda-chanchari-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-3810-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कलाकारों और विद्यार्थियों ने झोड़ा-चांचरी से बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कलाकारों और विद्यार्थियों ने झोड़ा-चांचरी से बांधा समा
Sun, 21 Jan 2024 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 21 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले के अंतिम दिन नुमाइशखेत मैदान में बने सांस्कृतिक मंच पर विद्यार्थियों और लोक कलाकारों ने लोकनृत्य और झोड़ा चांचरी की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वीप की टीम की ओर से मतदाता जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया और दर्शकों को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ महालक्ष्मी महिला लोक सांस्कृतिक मंच बागेश्वर के कलाकार शेखर तिवारी ने एकल गायन से किया। उन्होंने माता के भजन प्रस्तुत किए। एक ब्यूटी पार्लर के कलाकारों ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया। न्यू सैनिक जूूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने भी कुमाऊंनी लोकनृत्य से दर्शकों का मनोरंजन किया। मां पार्वती लोक कला केंद्र हल्द्वानी, कुमाऊं उत्थान समिति खर्कटम्टा और झनकार सांस्कृतिक समिति बागेश्वर के कलाकारों ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पांच साल के बालक ध्रुव ने राम भजन प्रस्तुत किया। राइंका काफलीगैर के छात्र प्रिंस रौतेला ने पारंपरिक लोकगीत गाया। किरन अधिकारी ने एकल नृत्य से समा बांधा। स्वीप की ओर से कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोकसभा चुनाव में मतदान करने का संदेश दिया। समापन समारोह से पूर्व छात्र-छात्राओं और लोक कलाकारों के कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पंडाल में जमे रहे। संवाद
अंतिम दिन खरीदारी का रहा जोर
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले के अंतिम दिन भी लोगों ने खूब खरीदारी की। लोगों ने बाहरी व्यापारियों से घर के जरूरी सामान की खरीदारी की। हालांकि इस साल सरयू बगड़ पर दुकानें नहीं लगने से सुनसानी छाई रही।
विज्ञापन
जातने वालों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
बागेश्वर। सात दिनी उत्तरायणी मेले का समापन हो गया है। समापन दिवस पर मेले में आयोजित झांकी, प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विकास प्रदर्शनी के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मेले के संचालन में योगदान देने वाले कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए।
शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद आयोजित समापन समारोह में ऐपण, मेहंदी, कुमाऊंनी व्यंजन, कुमाऊंनी परिधान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए। मेले में लगाए गए 38 विभागीय स्टॉल में उद्यान विभाग के स्टॉल को पहला स्थान मिला। विद्यालयों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए प्रतीकात्मक पुरस्कार दिया गया। अन्य पुरस्कार विद्यालयों के माध्यम से दिए जाएंगे। नगरपालिका के ईओ हयात सिंह परिहार समेत सभी कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों, एसडीआरएफ टीम, प्रतियोगिताओं के निर्णायकों समेत मेले को संपन्न कराने में योगदान देने वाले मंच संचालक, संगीत कलाकार आदि को पुरस्कार दिए गए। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गरुड़ हेमा बिष्ट ने मेला समापन की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, तहसीलदार दीपिका आर्या, भाष्कर तिवारी, हरीश सोनी आदि मौजूद रहे। संवाद