फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Artist of Kumaon

सांस्कृतिक कलाकारों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Artist of Kumaon
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में गीत गाकर विरोध जताते लोक कलाकार। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/बागेश्वर। सांस्कृतिक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू करने के लिए अनुमति जारी न होने पर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। कहा कि तीन महीने से बेरोजगार रहने के बावजूद सरकार की ओर से कलाकारों को केवल एक हजार रुपये सहायता देने की घोषणा नाकाफी है।
विज्ञापन

कुमाऊं लोक कलाकार महासंगठन के सदस्यों ने अल्मोड़ा के चौघानपाटा में सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आजीविका चलाने वाले लोक कलाकार चार माह से बेरोजगार हैं। अनलॉक वन में सरकार ने सभी क्षेत्र में काम करने के लिए गाइडलाइन जारी की लेकिन कला जगत में काम करने वालों की अनदेखी की। संस्कृति विभाग ने आर्थिक सहायता के नाम पर सभी कलाकारों का ब्यौरा मांगा लेकिन कोई सहायता राशि नहीं मिली। उन्होंने लोक कलाकारों को वन टाइम चार माह में एक हजार रुपये की सहायता को नाकाफी बताया। कहा कि सहायता राशि को बढ़ाकर सम्माजनक राशि दी जानी चाहिए। धरने के बाद डीएम नितिन सिंह भदौरिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्या सुलझाने की मांग की। अल्मोड़ा में महासंघ के महासचिव गोपाल सिंह चम्याल, देवेंद्र भट्ट, विमला बोरा, शीला पंत, ममता वाणी, मनीषा आर्या, नीमा चंद्रा, पंकज कुमार, शेखर कुमार, आशीर्वाद गोस्वामी, गोकुल बिष्ट, रमेश लाल, नरेश बिष्ट, दयानंद कठैत, ध्रुव टम्टा, संदीप नयाल, अमित बुधोड़ी, आशीर्वाद गोस्वामी, पूरन बोरा आदि थे।
विज्ञापन

वहीं कुमाऊं लोक कलाकार महासंगठन की जिला इकाई ने बागेश्वर की डीएम रंजना राजगुरु के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा। संगठन ने जल्द गाइडलाइन जारी करने, सहायता राशि को बढ़ाने, कलाकारों को सूचीबद्ध कर संस्कृति विभाग एवं सूचना विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के बकाया भुगतान की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में लक्ष्मण बिष्ट, भानु तिवारी, जगदीश नारायण, अर्जुन देव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed