{"_id":"5893744e4f1c1bf340e8056b","slug":"arseti-entrepreneurship-development-training-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरसेटी में उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरसेटी में उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर द्वारा आयोजित जिला प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन एसबीआई जयपुर के निरीक्षण अधिकारी एमपी टम्टा और मुख्य शाखा प्रबंधक रमेश पतियाल ने किया।
इस मौके पर पतियाल ने लाभार्थियों से ऋण का सही उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने स्वरोजगार के लिए बैंक की ओर से संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में बताया। ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान के निदेशक कश्मीर साहनी ने संस्थान द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरसेटी से प्रशिक्षण लेकर सफल उद्यमी बना जा सकता है। इस मौके पर संकाय सदस्य प्रकाश पांडे, भानू सिंह, केदार सिंह कोरंगा आदि थे।