{"_id":"57cc19aa4f1c1ba9303171f8","slug":"arrested-with-12-bottles-of-country-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 बोतल देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 बोतल देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Sun, 04 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर थाना पुलिस, एसओजी ने 12 बोतल देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस को रविवार को एक व्यक्ति के मोटरसाइकिल में छुपाकर अवैध रूप से शराब ले जाने की सूचना मिली। सूचना के बाद एसएसआई प्रतिमा भट्ट, एसओजी के हेम चंद्र मठपाल, बसंत पंत और महेंद्र सिंह ने जब तलाशी ली तो सरना निवासी हरीश नेगी के पास से 12 बोतल देसी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को 60 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। एसपी सुखवीर सिंह ने शराब पकड़ने वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन