{"_id":"5cdef9d7bdec2207132d687b","slug":"arrested-for-threatening-to-kill-and-kill-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 17 May 2019 11:43 PM IST
दीपक नेगी
बागेश्वर।
बागेश्वर।
Published by: दीपक नेगी
Updated Fri, 17 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में मारीपट का आरोपी पुलिस टीम के साथ।
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और मकान क्षतिग्रस्त करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक जैत राम निवासी बांसे कपकोट ने पुलिस में 16 मई को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि क्षेत्र के ही रमेश राम निवासी ने उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और उसके मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323/504/506/427 आईपीसी में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी को टीम गठित की। पुलिस ने आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
