{"_id":"612d202d8ebc3e2f7302faa6","slug":"aresting-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4362761197","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलो 482 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक किलो 482 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
बागेश्व कोतवाली में चरस बरामदगी का खुलासा करते एसपी देवेंद्र पींचा, साथ में उपाधीक्षक विपिन चंद?
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने एक किलो 482 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसपी ने चरस बरामद करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने सोमवार को कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रविवार को कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान गड़ियागांव पुल से 50 मीटर आगे महेंद्र राम (55) निवासी सूपी की की तलाशी ली। उसके पास 1.482 किलो चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस की ओर से की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हल्द्वानी से चरस लेने के लिए अल्मोड़ा आ रहे लोगों को चरस देने अल्मोड़ा जा रहा था। उन लोगों ने अल्मोड़ा तक चरस पहुंचाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
आरोपी ने आसपास के गांवों से सस्ते दामों में चरस खरीदकर ऊंचे दामों में बेचने की बात स्वीकारी है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया। चरस बरामद करने वाली टीम में एसआई पंकज जोशी, कोतवाली के कांस्टेबल जितेंद्र पाल, कमल मेहरा, बसंत पंत, एसओजी के कांस्टेबल इमरान खान शामिल थे।