फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Arested in bageshwar

अश्लील वीडियो वायरल करने वाला युवक गपिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Arested in bageshwar
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो प्रसारित करने पर मंडलसेरा क्षेत्र के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जिला मुख्यालय के मंडलसेरा निवासी नंदन राम आर्या ने 19 मई को तहरीर सौंपी। बताया कि ग्राम बानरी, मंडलसेरा निवासी रवींद्र कुमार उर्फ रवि पुत्र किशन राम निवासी ने अश्लील वीडियो बनाकर व्हाट्सएप में प्रसारित की है। मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 292 और 67 के तहत आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। एसपी रचिता जुयाल के निर्देश पर कोतवाल डीआर वर्मा के निर्देशन पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी को बानरी में उसकी दुकान गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के सामने पेश कर दिया है। पुलिस टीम में एसआई निशा पांडे, कांस्टेबल अशोक पवार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed