फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ansnkarion drink the juice, over movement

अनशनकारियों को जूस पिलाया, आंदोलन खत्म

Tue, 01 Sep 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर। Updated Tue, 01 Sep 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन

स्यांकोट में  विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन क्षेत्रीय विधायक ललित फर्स्वाण और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी के आश्वासन पर खत्म हो गया।

विज्ञापन


जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने तीनों अनशनकारियों को जूस पिलाया, उन्होंने सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

पतकन्या में डिग्री कालेज, एसबीआई शाखा खोलने और जीआईसी में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर  ग्रामीण लंबे समय से आंदोलित थे।

 इसके लिए पतकन्या में आमरण अनशन चल रहा था। मोहन राम, त्रिलोक  सिंह माहरा और विनोद पंत आमरण अनशन पर बैठे थे।

विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी, एसडीएम फींचाराम चौहान और कांडा की एसडीएम रेखा कोहली सहित कई अधिकारी और जन प्रतिनिधि मौके पर गए।
विज्ञापन


यहां विधायक ने बताया कि जीआईसी में नौ शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। इनमें से आठ कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। प्रधानाचार्य की भी नियुक्ति शीघ्र कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि एसबीआई शाखा खोलने के संबंध में वह बैंक के चेयरमैन और वित्त मंत्रालय के स्तर पर संपर्क कर चुके हैं। यह मांग जल्दी पूरी हो जाएगी।

पतकन्या में डिग्री कालेज खोलने का प्रकरण उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। इस मौके पर अध्यक्ष और एसडीएम ने भी विचार रखे।

आंदोलनकारियों ने आशा जताई कि आश्वासनों के मुताबिक सभी काम होंगे। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों सहित आंदोलन में सहयोगी रहे ग्रामीणों का आभार जताया। जनप्रतिनिधियों और अघिकारियों ने तीनों को जूस पिलाकर उनका अनशन तोड़ा।


इस मौके पर कोतवाल हरक सिंह फिरमाल, उप मुख्य शृिक्षा अधिकारी प्रमोद तिवारी, कैलाश पाठक, सुंदर मेेहरा, खीम राम, कुंवर सिंह राठौर, शेर राम, मोहन राम, अर्जुन भट्ट ,मोहन चंद्र गोकुल प्रसाद, भूपाल सिंह राठौर, पूरन चंद्र, जीवन  सिंह राठौर, पंकज जोशी, कुशल सिंह, राम सिंह भंडारी, खुशाल सिंह, योगेश  कांडपाल, आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed