फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Annual Sports Day in Bageshwar

डिग्री कॉलेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Annual Sports Day in Bageshwar
बागेश्वर डिग्री कॉलेज में खेल प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगातीं छात्राएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई हैं। पहले दिन जगदीश और रजनी ने फर्राटा रेस में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा और महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजू अग्रवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। गत वर्ष की चैंपियन विशाखा ने मशाल के साथ मैदान का चक्कर लगाया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की सौ मीटर की दौड़ में पंकज नेगी दूसरे, दीपक गिरी गोस्वामी तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में विशाखा साह दूसरे, पिंकी कनवाल तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ सुनील कुमार, बालिका वर्ग की दौड़ कल्पना असवाल ने जीती। चक्का क्षेपण में इंद्रमोहन, रवीना परिहार पहले स्थान पर रहे। गोला क्षेपण में इंद्रमोहन, रवीना परिहार पहले स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के संचालन में महिपाल गढ़िया, धर्मेंद्र बोरा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed