{"_id":"58bafa444f1c1b4042831364","slug":"annual-cultural-students-the-program-presents-real-show-stopper","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूम मचाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूम मचाई
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
राइंका बागेश्वर में वार्षिकोत्सव के मौके पर कार्यक्रम पेश करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के विक्टर मोहन जोशी स्मारक आदर्श राइंका का प्रथम वार्षिकोत्सव धूूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य ने बच्चों से प्रतियोगी बनने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूम मचाई।
विद्यालय प्रागंण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीईओ आरसी आर्य ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है। वरिष्ठ शिक्षक भीम सिंह कोरंगा ने वार्षिक आख्या पढ़ी। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तेवाड़ी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों, विद्यालय स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
इसके अलावा वर्ष भर में आयोजित कार्यक्रमों में प्रथम रहे बच्चों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।
कार्यक्रम में उत्कर्ष राज्य विज्ञान शिक्षक पुरस्कार प्राप्त दीप चंद्र जोशी, विद्यालय में बागवानी के कार्य में सहयोग करने वाले शिक्षक कैलाश जोशी और नवीन जोशी को सम्मानित किया गया। बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों के अलावा और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन प्रवक्ता दीप चंद्र जोशी और राजीव निगम ने किया। इस मौके पर पीटीए संघ की अध्यक्ष गीता पांडे, प्रबंध समिति के अध्यक्ष पंकज टम्टा, दरबान कपकोटी, जितेंद्र जोशी, मनोज कांडपाल, सविता जोशी, महिपाल डसीला आदि थे।