{"_id":"a8f973d08410dc843df9fc00bb4e9bb4","slug":"animal-exhibition-in-biluna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलौना में हुई पशु प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलौना में हुई पशु प्रदर्शनी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलौना में जिला योजना के तहत विकास खंड स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पशु प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक चंदन राम दास ने किया। पशुपालन विभाग के अधिकारियों को पशुपालकों को उन्नत पशुपालन के फायदे बताए। पशु प्रदर्शनी में अर्जुन सिंह बछिया को पहला पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
पूरन सिंह, नंदी देवी, हरीश सिंह की गाय, कुंदन सिंह, भागुली देवी की भैंस, धन सिंह की बैलों की जोड़ी को पहला स्थान मिला। पशु प्रदर्शनी में पहले स्थान पर रहने वाले पशुओं के पशुपालकों को पुरस्कृत किया गया। विजेता पशुपालकों को ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने पशुपालकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पशुपालकों को उन्नत पशुपालन के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में बिलौना के प्रधान कैलाश गड़िया, डॉ. केके जोशी, डॉ. पीएस ह्यांकी, डॉ. जीएस खड़ायत, डॉ. पीके पाठक, डॉ. जीएस खाती, डॉ. राजेंद्र खंतोला, डॉ. ज्योति, चीफ फार्मेसिस्ट डॉ. जीएस पाठक, पशुधन प्रसार अधिकारी अनवर अहमद आदि उपस्थित थे।