{"_id":"5c62fe35bdec224df422df37","slug":"angry-staff-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन कटने से नाराज कर्मियों ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन कटने से नाराज कर्मियों ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन
Tue, 12 Feb 2019 10:41 PM IST
दीपक नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: दीपक नेगी
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में काला फीता बांधकर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मांगों को लेकर 31 जनवरी को सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों का वेतन काटे जाने से नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार को काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार की इस कोशिश को दमनकारी बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर मंगलवार को नाराज कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर कार्यालयों में कार्य किया। लोनिवि कार्यालय में मिनिस्टीरियल फेडेरेशन व डिप्लोमा इंजीनियर संघ सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भी वेतन कटने पर नाराजी व्यक्त की।
विज्ञापन
कहा कि सरकार कर्मचारी आंदोलनों को दबाने का काम कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आंदोलन में केसी मिश्रा, शेर सिंह भोज, अनिल जोशी, कमला रावत, जय दत्त पांडे, भावना पंत, आरती टम्टा, महिपाल दानू, राधा जोशी, चंचल सिंह कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन