{"_id":"5d13b6168ebc3e3c671b3cf0","slug":"angered-by-arbitrarily-invoicing-those-who-did-not-wear-helmets","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट नहीं पहनने वालों का मनमाना चालान करने पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट नहीं पहनने वालों का मनमाना चालान करने पर नाराजगी
Wed, 26 Jun 2019 11:44 PM IST
दीपक नेगी
बागेश्वर।
बागेश्वर।
Published by: दीपक नेगी
Updated Wed, 26 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में एसपी लोकेश्वर सिंह से मुलाकात करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नगर क्षेत्र में हेलमेट नहीं पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों का पुलिस द्वारा मनमाना चालान काटा जा रहा है। साथ ही वाहन भी सीज किए जा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता इस मामले में बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोपहिया वाहन में पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि डबल हेलमेट के नाम पर पुलिस द्वारा जबरन लोगों के वाहन सीज किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हेलमेट नहीं पहनने पर पुलिस दस हजार रुपये से अधिक का चालान काट रही है। उन्होंने कहा कि डबल हेलमेट के नाम पर दोपहिया वाहन चालकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में पार्टी जिलाध्यक्ष शेर सिंह गड़िया, मनोज ओली, सुरेश कांडपाल, महेश खेतवाल, सुनील भंडारी, आदश़ कठायत, गिरीश खेतवाल, प्रकाश साह, दीपक आदि मौजूद थे। ब्यूरो