{"_id":"6005d9d18ebc3e2ef0280ed0","slug":"anganwadi-workers-show-enthusiasm-for-vaccination-bageshwar-news-hld4116639150","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण को लेकर आंगनबाड़ी वर्करों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण को लेकर आंगनबाड़ी वर्करों में दिखा उत्साह
विज्ञापन
उत्साह:बागेश्वर के वैक्सीनेशन केंद्र में पंजीकार्ड दिखातीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती। संवाद न्यूज
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोरोना टीकाकरण के दूसरे दिन स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समूह में टीकाकरण केंद्र पहुंचे।
बागेश्वर के सीएमओ कार्यालय परिसर और जिला अस्पताल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में सुबह नौ बजे से पंजीकरण शुरू हो गए थे। सोमवार को टीकाकरण कराने वालों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तादात अधिक थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समूह में केंद्रों में पहुंची। संख्या अधिक होने के कारण इन लोगों को कई घंटे तक बारी का इंतजार करना पड़ा। पंजीकरण कराने के लिए लाइन में लगना पड़ा। यह लोग केंद्र के बाहर पंजीकरण कार्ड हाथ में लेकर बैठे रहे।
टीका लगाने के डर से बढ़ गया पूजा के शरीर का तापमान
बागेश्वर। एक आंगनबाड़ी कर्मी में टीका लगाने के डर ऐसा बैठा कि उसके शरीर का तापमान बढ़ गया। पुलिस कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों के समझाने के बाद उसे कुछ समय आराम करने को कहा गया। दोबारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई तो उसका तापमान सामान्य आ गया था।
विज्ञापन
सुबह करीब साढ़े 10 बजे आंगनबाड़ी केंद्र स्यालडोबा की आंगनबाड़ी सहायिका पूजा बाराकोटी कोरोना टीका लगाने के लिए सीएमओ कार्यालय स्थित केंद्र में पहुंची। वह पंजीकरण कराने के लिए काउंटर पर पहुंची तो पुलिस कर्मी ने उसकी थर्मल स्क्रीनिंग की। उसका तापमान 100 से अधिक आ गया। पुलिस कर्मी ने उसे अलग बैठने को कहा। उससे बुखार आने की बात पूछी तो उसने कहा कि उसे बुखार नहीं है। घबराहट होने के बारे में पूछा गया तो उसका कहना था कि उसने कभी इंजेक्शन तक नहीं लगाया है, इस कारण घबराहट हो रही है। पुलिस कर्मियों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों ने उससे नाश्ता आदि करने के बारे में पूछा तो उसने नाश्ता न करने की बात कही। उसे नाश्ता करने के लिए भेजा गया और घबराहट मन से निकालने की सलाह दी गई। वह बिलौना बाजार में नाश्ता कर आई। उसके बाद उसका तापमान मापा गया तो 96 के करीब था। उसके मन में अब घबराहट भी नहीं थी। उसके बाद सफलतापूर्वक पूजा का टीकाकरण हुआ। टीकाकरण के बाद वह खुश दिखाई दे रही थी।
एक केंद्र में डाक्टर समेत 14 कर्मी थे तैनात
बागेश्वर। सीएमओ कार्यालय और जिला अस्पताल में टीकाकरण के काम में एक चिकित्सक समेत 14-14 लोगों की ड्यूटी थी। इनमें आशा कार्यकर्ता भी शामिल थे। पंजीकरण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक राजस्व उप निरीक्षक के साथ ही एक पुलिस कर्मी और एक पीआरडी जवान तैनात था।