फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Anganwadi workers protested on New Year's Day as well

नये साल के दिन भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers protested on New Year's Day as well
बागेश्वर तहसील में धरना, प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नए साल के दिन भी तहसील परिसर बागेश्वर और कांडा में धरना दिया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट कर नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें बहुत कम मानदेय देती है, उससे घर चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन उनका मानदेय नहीं बढ़ाया गया है। धरना स्थल पर बैठी कई कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनके घर में कोई कमाने वाला नहीं है। ऐसे में जो पैसे उन्हें मिलते हैं, वह घर का खर्चा चलाने के लिए अपर्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से शीघ्र ही उनकी सभी मांगें पूरी करने की मांग की है।
विज्ञापन

दूसरे दिन धरने में ब्लॉक अध्यक्ष गीता पांडे, अध्यक्ष लीला आर्या, देवकी रावल, रेनू गुरुरानी, सोनू, मुन्नी पांडे, सरिता टम्टा, पुष्पा टंगडिय़ा, तुलसी, निर्मला आदि थे। वहीं कांडा तहसील में भी हेमा कर्म्याल, राजवंती, नीरू, दीपा, सरोज, पुष्पा, आनंदी, नीमा आर्या, मंजू, पूजा, रंजना आदि ने धरना देकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed