{"_id":"6116c3688ebc3edfad0dd62b","slug":"anganwadi-workers-demonstrated-for-six-point-demands-bageshwar-news-hld4345036166","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बागेश्वर में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
राज्य कर्मचारी घोषित करने, समान कार्य का समान वेतन देने की मांग, डीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। राज्य कर्मचारी घोषित करने सहित छह सूत्री लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जल्द समस्याओं का निदान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेेतावनी दी।
सीएम को भेजे ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी घोषित करने, मिनी कार्यकर्ता को भी समान कार्य का समान वेतन देने, ऑनलाइन कार्य करने के लिए लैपटॉप उपलब्ध कराने, पोषाहार, कुक्ड फूड, टीएचआर को पूरे प्रदेश में एक समान करने, शत प्रतिशत पदोन्नति में आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी और सहायिकाओं से ही शैक्षिक योग्यता अनुसार चयन करने और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अन्य विभागों का कार्य कराए जाने पर उचित पारिश्रमिक देने की मांग की है। उत्तराखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष मंजू रावत ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता न्यूनतम वेतनमान में कार्य कर रहे हैं। बढ़ती महंगाई के चलते उन्हें परिवार के भरण पोषण और बच्चों की शिक्षा में आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार शासन-प्रशासन को समस्या बताई गई, लेकिन निदान के लिए उपाय नहीं किए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने सीएम से जल्द समस्याओं का संज्ञान लेकर निदान करने की मांग की। इस मौके पर जिला महामंत्री गीता खेतवाल, मुन्नी रावत, कमला बोरोलिया, नीमा खेतवाल, भगवती देवी, खष्टी बिष्ट आदि मौजूद रहे।
फोटो 13 बीजीएस 06 पी