फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Anganwadi workers continue to protest

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers continue to protest
बागेश्वर तहसील में धरना, प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। मानदेय बढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चार दिन से तहसील मुख्यालयों में धरना, प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चौथे दिन भी कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर, कपकोट, कांडा तहसील परिसर में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कपकोट के एसडीएम प्रमोद कुमार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम वेतन 18 हजार करने, विभागीय पदोन्नति दिलाने, वरिष्ठता के आधार पर मानदेय बढ़ाने, बोनस देने, यात्रा भत्ता आदि दिलाने की मांग की। ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की अध्यक्ष हंसी ऐठानी, जानकी ऐठानी, द्रौपदी देवी, लीला गढ़िया, शांति ऐठानी, प्रेमा, दीपा, प्रभा, अंजू, सरस्वती, नीमा, मंजू देवी, शांति देवी, कौशल्या देवी, विमला मेहरा, मोहनी, चंपा, सरला कोरंगा, कुंती देवी, कौशल्या कोरंगा, हीरा गढ़िया, हेमा आर्या, देवकी कपकोटी आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन

इधर बागेश्वर तहसील में ब्लॉक अध्यक्ष गीता पांडे, उपाध्यक्ष लीला आर्या, कोषाध्यक्ष देवकी रावल, मंजू, मरियम डेविड, मोहनी, पूनम, हंसी, किरन साह, ममता, मुन्नी, कविता, मंजू वर्मा आदि थे। वहीं कांडा तहसील में भी नीरू, दीपा, सरोज, हेमा कर्म्याल, राजवंती, नीमा आर्या, मंजू, पूजा, पुष्पा, आनंदी, रंजना आदि ने धरना देकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवेें दिन भी धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी सेविकाएं
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाओं का विभिन्न मांगों को लेकर तहसील परिसर पर धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग उठाई।

कहा कि संगठन लंबे समय से मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार से जल्द मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। धरने में गुड्डी भट्ट, संगीता शर्मा, सुनीता रावत, दीपा मेहरा, भगवती लखचौरा, पुष्पा देवी, पुष्पा रावत, शीला देवी, कुसमा देवी, मुन्नी रावत, देवकी देवी, आनंदी बिष्ट, दीपा देवी, कुंती देवी, अनिता रावत, कमला लखचौरा, गीता रावत, राधा उपाध्याय, नंदी बंगाली, सदुली देवी, नंदी देवी, मंजू देवी आदि ने भाग लिया। ब्यूरो
फोटो लाइन- तहसील कार्यालय सल्ट प्रांगण में नारेबाजी करती आंगनबाड़ी सेविकाएं। (फाइल नं. 03एएलएम05पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed