फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Anashan in Jila Panchayat Bageshwar

आखिरकार टूटा जिपं सदस्यों के सब्र का बांध,कल से होगा आमरण अनशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Anashan in Jila Panchayat Bageshwar
बागेश्वर के जिपं परिसर में धरने के दौरान नारेबाजी करते जिपं सदस्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बीते 15 जून से जिला पंचायत में समान बजट आवंटन, अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर आंदोलित जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार और असंतुष्ट जिपं सदस्यों ने 17 सितंबर से आमरण अनशन पर बैठने का एलान कर दिया है। सदस्यों ने आगामी 18 सितंबर को जिपं की बैठक करने पर भी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार के नेतृत्व में जिपं परिसर में धरने पर बैठे असंतुष्ट जिपं सदस्यों ने नारेबाजी की और डीएम को भेजे ज्ञापन में 18 सितंबर को होने वाली जिपं की बैठक को नियम विरुद्ध बताया। नवीन परिहार ने कहा कि अधिकारियों ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया था लेकिन तीन महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

19 सदस्यों के सदन में जिपं उपाध्यक्ष समेत 9 सदस्य हड़ताल पर हैं। जिपं के अपर मुख्य अधिकारी का 18 सितंबर को बैठक करना नियमों के खिलाफ है। बैठक से पहले उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो प्रशासन के खिलाफ आमरण अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमरण अनशन के दौरान किसी भी परेशानी या हानि के लिए शासन, प्रशासन जिम्मेदार रहेगा। ज्ञापन की प्रति जिपं अध्यक्ष, सीडीओ, एएमए जिपं को दी गई है। बुधवार को जिपं सदस्य हरीश ऐठानी, सुरेंद्र खेतवाल, वंदना ऐठानी, गोपा धपोला, इंद्रा परिहार, रेखा देवी, पूजा आर्या ने धरना दिया। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ललित फर्स्वाण, बालकृष्ण भी समर्थन में धरने पर बैठे।

जिपं उपाध्यक्ष और सदस्यों से लगातार समझौते का प्रयास कर रही हूं। 6 बार इन लोगों से वार्ता की जा चुकी है। हाल में दो जिपं सदस्य भी वार्ता के लिए भेजे। सदस्यों के आंदोलन से विकास भी प्रभावित हो रहा है। 18 सितंबर को इसी वजह बैठक आहूत की गई है, कि यह लोग बैठक में शामिल हों, इनके मुद्दों का समाधान किया जा सके।
बसंती देव अध्यक्ष जिपं बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed