{"_id":"65831433dc5172b6f6084056","slug":"anarchist-elements-set-fire-to-adoli-forest-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-3233-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अराजक तत्वों ने अड़ौली के जंगल में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अराजक तत्वों ने अड़ौली के जंगल में लगाई आग
विज्ञापन
बागेश्वर में अड़ौली के जंगल में बुधवार दिन में लगी आग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला मुख्यालय से सटे अड़ौली गांव के जंगल को अराजक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। सरपंच और वन कर्मियों ने आग को काबू किया। सरपंच ने वनों को जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार दोपहर बाद अचानक अड़ौली का जंगल जलने लगा। जानकारी मिलते ही सरपंच पूरन सिंह रावल अपनी पत्नी कमला देवी के साथ मौके पर गए। उनके पहुंचने तक आग काफी फैल चुकी थी। उन्होंने वन विभाग को फोन पर जानकारी दी और पत्नी के साथ मिलकर हरी टहनियों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने के बाद वन दरोगा भूपाल राम के नेतृत्व में वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सरपंच ने बताया कि अराजक तत्व अक्सर जंगल को नुकसान पहुंचा रहे हैँ। आग से मानसून काल में लगाए कई पौधे नष्ट हो गए हैँ। बड़े पेड़ों को भी नुकसान हुआ है। इधर, रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग को काबू किया। वनों को जलाने वालों पर नजर रखी जाएगी।