{"_id":"5999c02b4f1c1b4f588b46b1","slug":"an-opportunity-to-recruit-in-the-environment-battalion-for-ex-servicemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों के लिए पर्यावरण बटालियन में भर्ती का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों के लिए पर्यावरण बटालियन में भर्ती का मौका
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के पूर्व सैनिकों के लिए पर्यावरण बटालियन में चार सितंबर से नौ सितंबर तक भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। 130 इंफेंट्री बटालियन (टीए) पर्यावरण कुमाऊं में सिपाही (जीडी) के 29 पदों, धोबी और मोची के एक-एक पदों के लिए भर्ती बटालियन मुख्यालय पिथौरागढ़ में होगी।
विज्ञापन
बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि चार से पांच सितंबर तक प्रमाण पत्रों की जांच और शारीरिक परीक्षण किया जाएगा। छह और सात सितंबर को चुने गए पूर्व सैनिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। आठ और नौ सितंबर को साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 15 वर्ष की सेवा पूरी करने और 45 वर्ष से कम आयु वाले पूर्व सैनिक सुबह सात बजे भर्ती रैली में भाग ले सकते हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों से अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में संपर्क करने को कहा है।
विज्ञापन