{"_id":"58483dc34f1c1b9b19449128","slug":"amines-will-reduce-the-recovery-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम वसूली करने वाले अमीनों को मिलेगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम वसूली करने वाले अमीनों को मिलेगा नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 07 Dec 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएम मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित मासिक बैठक में पुलिस, राजस्व सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई। पुलिस एवं राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए डीएम ने रेगुलर पुलिस तथा राजस्व पुलिस को चोरी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए संदिग्धों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। तहसीलदारों को निर्धारित लक्ष्य से कम वसूली करने वाले अमीनों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
डीएम ने बाहरी लोगों व फेरी वालों को चिन्हित कर उनका सत्यापन करने और आपराधिक मामलों की विवेचना में तेजी लाने के साथ घटनास्थल की फोटोग्राफी करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम से एफआईआर बुक का स्वयं निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने पटवारियों को अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग के निर्देश दिए।
डीएम ने बागेश्वर और कपकोट तहसील में राजस्व वसूली की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित एसडीएम को बड़े बकायेदारों के खिलाफ प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने को कहा। डीएम ने आबकारी अधिकारी को अवैध शराब का धंधा करने वालों पर कड़ी नजर रखते हुए रोक लगाने को कहा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षा में उन्होंने डिजिटलाइजेशन की जानकारी ली। वाणिज्यकर विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होेंने व्यापारियों को कैश लेस मशीन की जानकारी के लिए प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम एसएस जंगपांगी, शासकीय अधिवक्ता बसंत बल्लभ सहित सभी एसडीएम व तहसीलदार मौजूद थे।