कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के ग्रामीणों ने डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन देकर एसओजी और कपकोट पुलिस पर ग्राम तलाई सूपी निवासी जोध सिंह को चरस तस्करी के मामले में झूठा फंसाने का आरोप लगाया।
ग्रामीणों ने बताया कि एसओजी और कपकोट थाने की पुलिस ने 16 अक्तूबर को ग्राम सूपी तलाई निवासी जोध सिंह को चरस के झूठे मुकदमे में फंसाया है। बताया कि पूर्व सैनिक जोध सिंह दुकान चलाता है। उसे 16 अक्तूबर को खाना बनाते समय दुकान से उठाया। दुकान से छह किमी दूर ले जाकर उनके पास चरस बरामदगी दिखाई गई।
पंचायत चुनाव की समाप्ति के बाद घर लौट रहे गांव के ही प्रदीप अधिकारी और तारा सिंह के सामने पुलिस ने दुकानदार को उठाया। ज्ञापन देने वालों में विक्रम सिंह, तारा देवी, नीरज सिंह, रवीना देवी, लोकपाल सिंह, सोबन सिंह, हीरा सिहं टाकुली, यशोदा देवी, भवान राम, अनीता देवी, जोध सिंह, कृपाल सिंह आदि थे।