फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   All the unhealthy jam jam

भराड़ी में पल-पल लग रहे जाम से सब बेहाल

Sat, 08 Apr 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sat, 08 Apr 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
 दानपुर क्षेत्र के प्रमुख बाजार भराड़ी में लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। व्यापार पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से समस्या के समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन


भराड़ी बाजार मेंबागेश्वर, शामा, सोंग, कर्मी, हरसिंग्याबगड़ और कर्मी आदि स्थानों सेे बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आना-जाना रहता है। बाजार में बाइपास नहीं होने से यहां सुबह से ही जाम लग जाता है। जिससे लागों को दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। कुछ दिनों में पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। विश्व प्रसिद्ध पिंडारी, सुंदरढुंगा और कफनी ग्लेशियरों के सैर सपाटे के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।
विज्ञापन


बाजार में लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठे तो पर्यटकों को भी कई परेशानियां झेलनी पड़ेगी। व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने पुलिस प्रशासन से जाम से निजात दिलाने की कई बार मांग कर दी है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, संरक्षक प्रेम पुरी गोस्वामी, दान सिंह ऐठानी और वीरेंद्र कपकोटी आदि ने तहसील प्रशासन से इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने की मांग की है।     
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed