फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Alcohal Addict in bageshwar

सड़क पर पड़े लावारिस सूटकेस से मची अफरातफरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Alcohal Addict in bageshwar
बागेश्वर। बिलौना पेट्रोल पंप के पास सड़क पर लावारिस सूटकेस मिलने से लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल को सूटकेस खाली मिला। कोतवाली पुलिस ने शराब पीकर सूटकेस फेंकने वाले युवक का मेडिकल कराकर अगली बार ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

शनिवार देर रात करीब दस बजे बिलौना पेट्रोल पंप के पास सड़क पर लावारिस सूटकेस पड़ा देखकर एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने अग्निशमन दल को मौके पर भेजा। अग्निशमन दल का सायरन सुनकर कई लोग बाहर आ गए। लोगों को बड़ी घटना का भय सताने लगा। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को सड़क पर बंद सूटकेस मिला। खोलने पर देखा कि वह खाली था। एफएसओ महेश चंद्र ने बताया कि सूटकेस खाली मिलने के बाद आसपास पूछताछ की गई तो पता चला कि नशेड़ी युवक ने परिजनों का सूटकेस घर से बाहर फेंक दिया था। युवक के घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। युवक ने घर में भी तोड़फोड़ की थी। इसके बाद युवक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि युवक का मेडिकल कराया गया। युवक ने शराब पीकर सूटकेस सड़क पर फेंक दिया था। युवक को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। अग्निशमन दल में चंद्रप्रकाश, जगदीश सिंह, रवींद्र सिंह, भरत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed