विश्व एड्स दिवस की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व एड्स दिवस से पूर्व यहां विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कालेज में बौद्धिक कार्यक्रम हुए। एनसीसी और एनएसएस से जुड़े छात्र छात्राओं को एड्स के विश्वव्यापी संकट की जानकारी दी गई। स्लोगन, पोस्टर और क्विज प्रतियोगिताओं में क्रमश: गोपाल, चंद्रशेखर और मनीष सिंह पहले स्थान पर रहे।
एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को यहां गोष्ठी हुई। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जेसी मंडल ने छात्रों से एड्स के खिलाफ जनजागरण का आह्वान किया। कहा जानकारी और सतर्कता ही इससे बचाव का प्रभावी तरीका है।
इस मौके पर हुई स्लोगन प्रतियोगिता मेें गोपाल चंद्र प्रथम, कमल किशोर द्वितीय, मनोज सिंह तृतीय, पोस्टर में चंद्रशेखर प्रथम, आनंद सिंह मेहता द्वितीय, लक्ष्मीदत्त तृतीय, क्विज में मनीष सिंह प्रथम, नीरज नगरकोटी द्वितीय, सौरभ कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का संचालन दीप जोशी ने किया। इस मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी राजीव निगम, संजय तिवारी, नवीन जोशी, रीमा धामी, मयंक जोशी, मनोज कार्की, नीलम कार्की आदि भी उपस्थित थे।