फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Agricultural loans to accelerate the delivery instructions

कृषि लोन वितरण में तेजी लाने के निर्देश

Tue, 27 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 27 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Agricultural loans to accelerate the delivery instructions
बैठक लेते सीडीओ - फोटो : अमर उजाला

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंकर्स को ऋण जमा अनुपात को घटाने के लिए कृषि लोन वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को तहसील स्तर से प्रभावितों की सूची उपलब्ध कराने को भी कहा।

विज्ञापन


विकास भवन सभागार में आयोजित विशेष सह जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक में अक्तूबर 2015 से अप्रैल 2016 तक जनपद में हुई औसत से कम वर्षा से उत्पन्न स्थिति से कृषि सूखा प्रभावित क्षेत्रों में राहत राशि वितरण पर चर्चा की गई। सीडीओ ने किसान क्रेडिट कार्ड वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि ऐसे कृषि ऋण खाते जो प्राकृतिक आपदा के दौरान ही अतिदेय हो गए हैं उनको छोड़कर प्राकृतिक आपदा वर्ष के मूलधन ब्याज को मियादी लोन में परिवर्तित किया जायेगा। उन्होंने बैंकर्स से कहा कि यदि किसान की हानि 33 से 50 प्रतिशत हो तो उस खाते का दो वर्ष के लिए पुर्ननिर्धारण किया जा सकता है।
विज्ञापन


50 प्रतिशत से ऊपर की क्षति होने पर उसका पुर्ननिर्धारण समय अधिकतम 5 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने सभी बैंकर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि जहां-जहां कैंप आयोजित हो रहे हो कैंपों में प्रधानमंत्री बीमा योजना के आवेदन पत्र काश्तकारों को वितरित करें। उन्होंने आधार सीडिंग की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन बैंकों की धीमी प्रगति हो वे निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए लोन के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सूखे से प्रभावित किसानों को नया लोन पूर्व की तरह दिया जाएगा। बैठक में अग्रणी बैंक अधिकारी रूद्र सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर, महाप्रबंधक उद्योग बीसी पाठक, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक रमेश सिंह, सहायक खंड विकास अधिकारी एमएन गोस्वामी सहित सभी शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed