फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Agricultural Insurance Scheme will protect farmers

कृषि बीमा योजना से किसानों को मिलेगी सुरक्षा

Sun, 12 Jul 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sun, 12 Jul 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के प्रचार-प्रसार के लिए यहां विकास भवन सभागार में अपर जिलाधिकारी हरवीर सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तमाम तरह की कठिनाइयों के चलते किसान खेती से विमुख हो रहे हैं। बीमा योजना के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहन और संरक्षण मिलेगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जोतों का आकार लगातार कम हो रहा है। मौसम चक्र में बदलाव के कारण कृषि परआपदा की भी मार पड़ रही है।

फसलों को लगातार नुकसान होने के कारण लोग खेती से पलायन कर रहे हैं। किसान फसलों का बीमा करके इस नुकसान से बच सकते हैं।

मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य ने कर्मचारियों का आह्वान किया कि वह फसल बीमा के बारे में लोगों को जागरूक करें।

बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कहा कि खरीफ की धान, मडुवा आदि फसलों का बीमा कराकर किसान नुकसान से बच सकते हैं।

नाबार्ड के जिला प्रबंधक बीएस बिष्ट ने कहा कि बीमा योजना की सफलता के लिए बैंक प्रतिनिधियों और कृषि अधिकारियों के मध्य तालमेल आवश्यक है।

प्रगतिशील किसान पंकज कंसेरी और बहादुर सिंह ने कहा कि पहाड़ में फसलों को सबसे अधिक क्षति जंगली जानवरों से होती है।

बीमे में इसे शामिल किया जाना चाहिए। बीमा प्रतिनिधियों ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से संपर्क करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed