फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Agitators alleged neglect of Pothing overlaid

पोथिंग के आंदोलनकारियों ने मढ़ा उपेक्षा का आरोप

Sun, 20 Dec 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Sun, 20 Dec 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन

पोथिंग गांव की 14 मांगों को लेकर ग्रामीणों का कड़ाके की ठंड के बावजूद यहां चल रहा क्रमिक अनशन शनिवार पांचवें दिन भी जारी रहा। सभा में वक्ताओं ने शासन-प्रशासन के किसी भी प्रतिनिधि के आज तक नहीं पहुंचने के विरोध में जमकर नारेबाजी की और समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


आंदोलन स्थल तिबारी में  हुई सभा में वक्ताओं ने चेेतावनी दी कि जब तक बुनियादी समस्याओं का समाधान हो नहीं जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।  सभा की अध्यक्षता उत्तराखंड जन चेतना मंच के अध्यक्ष हरीश जोशी और  संचालन संरक्षक खुशाल गढ़िया ने किया। पांचवें दिन क्रमिक अनशन में प्रताप सिंह, भूपाल सिंह, हरीश सिंह, खीम सिंह, प्रताप राम, खुशाल सिंह, रतन राम, विशन राम और चंचल राम बैठे।
विज्ञापन


आंदोलनस्थल पर पहुंचकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीमा गढ़िया ने अपना समर्थन दिया। इधर जन चेतना मंच के ब्लाक अध्यक्ष गोविंद गोरिला ने आंदोलन का समर्थन दिया है। यहां पूर्व विधायक  शेर सिंह गढ़िया,   ग्राम प्रधान चंपा देवी, गोपाल दत्त जोशी, केदार सिंह, दयाल सिंह, बलवंत सिंह, दलीप सिंह, मोहन सिंह, बलवंत सिंह, लीला जोशी, रीता, शंाति आर्या, तारा, दीवानी देवी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed