फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Agitation in Bageshwar

लापता पुलिस कांस्टेबल का पता न चलने पर परिजनों ने क्रमिक अनशन शुरू किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Agitation in Bageshwar
बागेश्वर में लापता कांस्टेबल की खोजबीन की मांग को लेकर क्रमिक अनशन में बैठे लोग। संवाद न्यूज एजे? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। लापता पुलिस कांस्टेबल का तीन माह बाद का पता न लगने पर परिजनों ने कलक्ट्रेट में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। परिजनों ने कांस्टेबल को खोजने की मांग की है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में क्रमिक अनशन के दौरान इन लोगों ने पुलिस, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि लापता जवान की खोजबीन में लापरवाही बरती जा रही है। लापता जवान के पिता लोहाथल (पिथौरागढ़) निवासी मोहन सिंह ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि उनका पुत्र ललित कुमार (34) आठ वर्षों से बागेश्वर जिला मुख्यालय में पुलिस कांस्टेबल था। वह 11 अगस्त से लापता है। 22 अक्तूबर को उन्होंने पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि इतने समय बाद भी ललित का पता न लगने से परिवार को अनहोनी का भय सता रहा है। उन्होंने ललित को शीघ्र तलाश करने की मांग की है। कहा है कि ललित का पता चलने तक आंदोलन जारी रहेगा। क्रमिक अनशन में मोहन राम, महेंद्र प्रसाद, हयात राम, हरीश राम, मनोज साहनी, सुरजीत साहनी, भगवान राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed