{"_id":"5c855bcfbdec2213eb737165","slug":"aghnath-festival-begins-at-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में बागनाथ महोत्सव शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में बागनाथ महोत्सव शुरू
Mon, 11 Mar 2019 12:17 AM IST
दीपक नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: दीपक नेगी
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
फाइल नंबर 18 के साथ लगाएं बागेश्वर में बागनाथ महोत्सव में कार्यक्रम करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर में बागनाथ महोत्सव शुरू हो गया है। नुमाइश खेत स्थित रामलीला मंच में रविवार की देर सायं इस महोत्सव का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, हाईकोर्ट अधिवक्ता बसंत कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, दीपक खेतवाल ने संयुक्त रुप से किया।
उन्होंने कहा कि प्रभु बागनाथ की नगरी में ऐसे आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में नेहा एकेडमी के बच्चों ने फिल्मी और लोकगीतों पर रंगारंग प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। लोक गायक हेमा ध्यानी और रोहित चौहान ने कुमाऊंनी गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन जयंत सिंह भाकुनी ने किया। इस दौरान प्रेम सिंह, अंकुर उपाध्याय, नागेश्वरी जोशी, नेहा बघरी आदि मौजूद थी। देर रात कार्यक्रम में दर्शकों की भीड़ मौजूद रही।